top of page

दौड़

  • Writer: Suman Sharma
    Suman Sharma
  • Jan 13, 2024
  • 1 min read

चलो , एक दौड लगाते हैं ..



बस, कार , ऑटो , टैक्सी

मेट्रो ,मोनो की ठेलम ठेल में

जिंदगी को दौड़ाते हो ,

कभी मोबाइल के गेम संग

कभी पी एस फोर कभी फाई

हर जगह रहती स्पीड हाई

चलो न ! एक दौड़ लगाते हैं !

एक दौड़ …

मिट्टी या रेतीले जमीं पर ,

बिना जूते , हरी हरी नर्म घास पर

जीतने के लिए नहीं मॅराथन

न कहीं पहुँचने के लिए ।

एक दौड , यह समझने के लिए कि

दौड़ने पर निकलता है पसीना

जाँचने को दिल की मजबूती ,

क्योंकि दौड़ने पर तेजी से

धड़कने लगता है न सीना ।


यह समझने को कि क्या

दौड़ कर अब भी

पकड़ी जा सकती है

वह छूटती हुई ट्रेन ।

एक दौड़ बचपन में सुनी हुई ,

कहानियों को दोहराने के लिए ।

कभी अच्छा धावक खरगोश ,

दौड़ कर भी क्यों बाजी हार जाता है !

धीमी गति से भी, दौड़ने के ज़ज्बे से

कछुआ कैसे दौड़ जीत जाता है !


एक दौड़ , हारे हुए खरगोश

को पुनः दौड़ाने के लिए ,

कछुए और खरगोश की

नई योजनाओं को , सही

अमली जामा पहनाने के लिए


चलो न ! दौड़ लगाते हैं ,

बचपने को जीने के लिए

जिंदादिली के जूनून को

दौड़ कर रसना सा पीने के लिए

चलो एक दौड़ लगाते हैं …

सुमन शर्मा











 
 
 

Recent Posts

See All
पचमढ़ी तक की यात्रा

एक ही चक्कर घिन्नी में घूमते घूमते सहसा जब पचमढ़ी जाने का सुयोग बना तब तक पचमढी के बारे में इतना ही ज्ञात था कि पचमढ़ी प्राकृतिक रम्य स्थलों में से एक भारत के मध्यप्रदेश में स्थित खूबसूरत प्रदेश है और

 
 
 
गुरु पूर्णिमा

गुरुजन का कार्य है ,गहन, अनंत व जटिल ज्ञान को सरल बनाकर अपने विद्यार्थियों के लिए इस तरह प्रस्तुत करना कि वह उस ज्ञान से व्यक्तिगत व...

 
 
 
शाश्वत भविष्य के प्रति आशा

शाश्वत भविष्य की चिंता में संसार अपने 17 लक्ष्यों (Sustainable development goals ) के साथ शिक्षा से एक खास जिम्मेदारी की उम्मीद रखता है ।...

 
 
 

2 Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
SAHAJ SHARMA
SAHAJ SHARMA
Jan 13, 2024
Rated 5 out of 5 stars.

wah kya baat hai

Like

Anurag sharma
Anurag sharma
Jan 13, 2024
Rated 5 out of 5 stars.

WW

Edited
Like

© 2023 by Suman Sharma. All Rights Reserved.

bottom of page